Link copied to clipboard!
Shikhar Punj
Company Logo
Tuesday, 15 September 2026

News Details

बेटियों के जन्मदिवस को वृक्षारोपण कर बनाया विशेष

July 19, 2026 Breaking News 229 views
पिपरिया। हाल ही में खापरखेड़ा में स्थापित नक्षत्र वाटिका में सक्षम सतत विकास सेवा समिति द्वारा संचालित "प्रकृति संरक्षण एवं वसुधा श्रृंगार अभियान" के अंतर्गत 5 पौधों का रोपण किया गया।
*समिति के इस 58वें वृक्षारोपण के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए सभी बेटियों के जन्मदिवस को विशेष एवं यादगार बनाया।*
समाज सेवी आशीष शर्मा ने कहा कि “वृक्ष केवल पौधे नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन, स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और पृथ्वी के संतुलन के आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो समाज में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जा सकता है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, संयुक्त सचिव सरिता डागौर, रजनी पटैल एवं निशा साहू की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर मेंटर देवेन्द्र पटेल, महेंद्र साहू, आयुष मंडलोई, बंशीलाल अहिरवार, देवेन्द्र लोधी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।