News Details
बाड़ी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
बाड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 1 नवंबर को बाड़ी नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का शुभारंभ बारना कॉलोनी स्थित बाल मंदिर प्रांगण से हुआ। यहां से स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। पथ संचलन चिंतामणि चौराहा, मंगलवार बाजार होते हुए बाड़ी कलां की बस्ती से निकला और अंत में आदिवासी आश्रम परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने निर्धारित गणवेश में अनुशासन और एकरूपता के साथ सहभागिता की। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत के माध्यम से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर बौद्धिक वक्ता सुरेन्द्र रघुवंशी सह जिला कार्यवाह जिला बरेली, खंड संघचालक नरेश रघुवंशी खंड बाड़ी उपस्थित रहें। नगर भ्रमण के पश्चात आदिवासी आश्रम परिसर में पथ संचलन का समापन हुआ।
×