Link copied to clipboard!
Shikhar Punj
Company Logo
Sunday, 19 July 2026

News Details

राहुल भैया का बाड़ी दौरा कार्यकर्ता संवाद में चुनावी रणनीति पर मंथन

July 18, 2026 Breaking News 49 views
नमन शर्मा बाड़ी। मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया ने रायसेन जिले के प्रवास के दौरान बाड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाड़ी के तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस की प्रभावी एवं मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियान, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा चुनावी तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।