Link copied to clipboard!
Shikhar Punj
Company Logo
Friday, 17 July 2026

News Details

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई : बिग फ्रेश मॉल सहित अन्य प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य नमूने

May 24, 2026 Breaking News 77 views
नर्मदापुरम/24,मई,2026/ रविवार को प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा हरदा बाईपास रोड स्थित बिग फ्रेश मॉल में सघन निरीक्षण कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के साथ खाद्य पदार्थों की जांच करते हुए मौके पर गुड़, फ्राइम्स एवं इमली के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस की शर्तों से संबंधित अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारी को नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार द्वारा संबंधित विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक दस्तावेज तैयार किए गए। संग्रहित खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा मीनाक्षी चौक स्थित मिश्रा ट्रेडर्स से पान मसालों के नमूने भी जांच हेतु संग्रहित किए गए। प्रशासन द्वारा बताया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।