Link copied to clipboard!
Shikhar Punj
Company Logo
Tuesday, 15 September 2026

News Details

अवैध शराब और पिस्टल के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार; एक पर दर्ज हैं 25 मामले

May 23, 2026 Breaking News 529 views
नमन शर्मा बाड़ी (रायसेन)। बाड़ी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बारना कॉलोनी के एक खंडहर मकान में दबिश देकर अवैध शराब और हथियारों की तस्करी करने वाले 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 पेटी अवैध देसी शराब (300 क्वार्टर, कीमत करीब ₹30,000), एक देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपी और उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड:

अमित ठाकुर (38 वर्ष, बरेली): मुख्य आरोपी, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से 25 गंभीर मामले दर्ज हैं।
शिवम भारद्वाज (35 वर्ष, इटावा/भिंड): इसके खिलाफ पूर्व से 12 अपराध दर्ज हैं।
तराशदीप (21 वर्ष, अमृतसर, पंजाब): तीसरा आरोपी।
कार्रवाई: पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरी कार्रवाई रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन और बाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई।